Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
दिनांक 03.07.2025 को नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 315/2025 धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3), 324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 10.11.2025 को नाबालिग की बरामदगी के उपरान्त मुकदमे में धारा 64(2)एम बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में आज सोमवार को मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को पुजारीगंज ग्राम ओस्ती तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button