Azamgarh News: युवक की हथियारों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल,मचा हड़कंप

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवान निवासी एक युवक की हथियारों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। वायरल तस्वीर में युवक के हाथ में हथियार जैसी वस्तु दिखाई दे रही है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम यादव पुत्र हरिकेश यादव, निवासी ग्राम सिवान की यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से सामने आई, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। तस्वीर वायरल होने के बाद यह सवाल उठने लगे कि फोटो कब की है और उसमें दिखाई दे रही वस्तु असली हथियार है या केवल दिखावे के लिए इस्तेमाल की गई है।
फिलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फोटो की सत्यता, समय और उसमें दिखाई दे रही वस्तु के असली या नकली होने को लेकर स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जांच थानाध्यक्ष रौनापार को सौंप दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button