Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पंजीकृत मुकदमे में नामजद अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया।
दिनांक 29.11.2025 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 365/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 22.12.2025 को उक्त मुकदमे से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त ऋषि सिंह उर्फ दिव्यांशु पुत्र विनोद कुमार सिंह, निवासी ग्राम भुजही, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष को समय करीब 11:45 बजे हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button