Deoria news, सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
Mau today news
सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन।
देवरिया।
सांसद खेल स्पर्धा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री माननीय कमलेश पासवान के नेतृत्व में बरहज विधानसभा की सांसद खेल स्पर्धा बरहज नगर के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के, ग्राउंड पर शुरू हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगद तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे खेलों की श्रृंखला में मुख्यतः फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, एवं 100 मीटर 200 मी 800 मी 1500 मी के बालक-बालिका दौड़ संपन्न हुआ । मुख्य रूप से फुटबॉल मैच में युवाओं द्वारा आकर्षक ढ़ग से अपने-अपने प्रतिभा एवं कला का बेहतर प्रदर्शन कर, उपस्थित जन समुदाय का मन जीत लिया फुटबॉल मैच बरहज बनाम रुद्रपुर खेला गया जिसमें बरहज की टीम ने हाफ टाइम के पहले तीन गोल दाग कर बढत बना लिया था, हाफ टाइम के बाद पून बरहज ने एक गोल, मारकर , चार गोल किया अंतिम समय में रुद्रपुर में एक गोल गोल ही मार पाई इस तरह बरहज विजई रहा। अन्य खेलों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नम्बर के विजेताओं को विविध प्रकार के पुरस्कारों से, मुख्य अतिथि श्वेता जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया ।खेल के दौरान तहसीलदार अरुण कुमार, भाजपा नेता अंगद तिवारी, संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद बरहज, प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा, धीरेंद्र तिवारी ग्राम प्रधान, निशिकांत दीक्षित, रामनिवास उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता , बरहज ब्लॉक के कर्मचारी एवं नगर पालिका परिषद बरहज के कर्मचारी सभासद गण, तथा नगर सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम बरहज के पीठाधीश्वरआजनेय दास जी महाराज ने किया।



