Azamgarh news :सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अनूठा जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अनूठा जागरूकता अभियान

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज दिनांक 23.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस आज़मगढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत आज़मगढ़ के एफ.एम. चैनल हाफ लेमन रेडियो 90.4 की पूरी टीम के साथ सांता क्लॉज का रूप धारण कर यातायात पुलिस के सहयोग से प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालकों को सांता क्लॉज द्वारा पुष्प एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अभिनव पहल का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अभियान के दौरान यातायात नियमों के पालन करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया तथा अन्य वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल, उ0नि0 यातायात गंगा प्रसाद सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
यातायात पुलिस आज़मगढ़ आमजन से अपील करती है कि वे सदैव यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button