Azamgarh news :साइबर ठगी का ₹16,000/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित रूप से कराई वापस

साइबर ठगी का ₹16,000/- की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित रूप से कराई वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोतवाली स्थित साइबर हेल्पडेस्क द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई।
इस क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक आवेदक द्वारा सूचना दी गई कि उनके बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना ₹16,000/- की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से डेबिट कर ली गई है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित की शिकायत को तत्काल NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया (शिकायत संख्या – 23111250192677)। इसके उपरान्त टेक्निकल टीम के समन्वय से सघन एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी से निकाली गई पूरी ₹16,000/- की धनराशि को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। पुलिस द्वारा आवेदक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button