Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जीयनपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक प्रकरण में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पीड़िता को अज्ञात स्थान पर रखना तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 498/2025 धारा 69/127(2)/351(3) बीएनएस व 4(2) पास्को एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में कुल 04 नामजद अभियुक्त पंजीकृत हैं।
आज मंगलवार को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त हरिश्चन्द्र चौहान उर्फ श्यामप्यारे पुत्र धर्मराज चौहान को अजमतगढ़ नहर के पास से समय करीब 11:15 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button