Azamgarh news:जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शिब्ली नेशनल कॉलेज की छात्राओं का परचम

Shibli National College girl students flag in district level elocution competition

आजमगढ़। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर जनपद स्तरीय भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सुशासन का महत्व” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल, विचारों की स्पष्टता एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
भाषण प्रतियोगिता में इरम ज़हीर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की, जबकि सुप्रिया श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया।इसके अतिरिक्त शिब्ली नेशनल कॉलेज की ओर से राहुल यादव, ज़ुनैरा असरार एवं फातिमा ज़हरा ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस उपलक्ष्य में जिलाधिकारी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में अपराह्न 1:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अनावरण कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों एवं जनसमूह ने श्रद्धा और गंभीरता के साथ देखा।
इस अवसर पर शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने विजेता छात्राओं सहित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिब्ली कॉलेज निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।कॉलेज की ओर से डॉ. आसिम खान, असिस्टेंट प्रोफेसर, पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहकर उनका सतत मार्गदर्शन करते रहे।शिब्ली नेशनल कॉलेज की छात्राओं की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है, जो कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कारों को उजागर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button