आजमगढ़ में किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Accused of abducting and raping a teenager arrested

आजमगढ़:रौनापार थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ की थाना रौनापार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वादी द्वारा थाना रौनापार पर सूचना दी गई कि उसकी *नाबालिग* पुत्री विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। उक्त सूचना के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 348/25 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 23.12.2025 को पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयान एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस एवं 5G/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त करन कुमार पुत्र छठ्ठू राम, निवासी ग्राम पदुमपुर नसरुद्दीन पट्टी, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अम्बेडकर नगर का नाम प्रकाश में आया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को भीमबर नहर पुलिया के पास चौराहे से समय करीब 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


