Azamgarh news:कृषि महाविद्यालय में सुशासन दिवस पर आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता 

Quiz Competition organized on Good Governance Day in Agricultural College 

रानी की सराय/ आजमगढ़ :कृषि महाविद्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें महाविद्यालय के 51 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया l अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अटल जी ने पारदर्शी, जबावदेह, जनहितैषी शासन व्यवस्था की आधारशिला रखी। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के चारों कोनों को आपस में जोड़कर प्रमुख औद्योगिक, कृषि, रक्षा, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक केन्द्रों को संसाधन उपलब्ध कराया lयह कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में आयोजित किया गया I इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार सिंह डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार, डा सिद्धार्थ नंदन राहुल उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button