Azamgarh news:भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

BJP workers paid tribute to Atal Ji on his birth anniversary

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज ,आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने अटल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके द्वारा किए गये योगदान की चर्चा की। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि अटल जी जैसा नेता किसी युग में एक बार ही पैदा होता हैं। वह भारतीय राजनीति के अजात शत्रु थे। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने पूरे देश का सर्वांगीण विकास किया। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना निर्माण के क्षेत्र में नई क्रान्ति की प्रतीक है।अटल जी ने भारत देश को नई ऊंचाई,नई पहचान दी।वह कवि हृदय, साहित्य वेत्ता तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह , जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जेपी सिंह, बृजेश सिंह,कृष्ण कुमार मोदनवाल,शिवसागर बरनवाल,बहादुर राम सहितआदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button