Azamgarh News: क्रिश्चियन हॉस्पिटल सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आज़मगढ़ जनपद में स्थित क्रिश्चियन हॉस्पिटल सेवा संस्थान में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि आदरणीय अटल जी की जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का विशेष अवसर है। उनका आचरण, गरिमा, वैचारिक दृढ़ता और देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, बल्कि आचरण से स्थापित होती है।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा तथा सर्वसमावेशी विकास की सोच पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती बीना सिंह, डॉ. शौर्य विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, इन्द्रसेन सिंह, उदय चंद्र बरनवाल, संदीप सिंह सोनू, मृगांक शेखर सिन्हा, डॉ. विजय त्रिपाठी, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. फिरोज अहमद, अरुण श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रीता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



