Azamgarh News: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पटवध कौतुक पुलिस बूथ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बिलरियागंज थाना पुलिस द्वारा पटवध कौतुक स्थित पुलिस बूथ पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही गाड़ियों की भी सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए लगभग 16 वाहनों का चालान किया गया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाएं।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस मौके पर थाना के एसआई प्यारेलाल, एसआई रतन पटेल, आरक्षी छट्टू साहनी, स्वातेश पटेल, राकेश वर्मा, मोहम्मद जाविर इकबाल, संदीप जायसवाल, संतु साहू एवं वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button