Azamgarh news:दुबरा बाजार में सुप्रिया आई केयर सेंटर का निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
Free Eye Test Camp of Supriya Eye Care Center in Dubra Bazar

विवेक तिवारी
बरदह/आजमगढ़:बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में बृहस्पतिवार को सुप्रिया नेत्र सेवा सामाजिक संस्था द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।सुप्रिया आई केयर सेंटर के प्रबंधक डॉ. एल.पी. गौतम ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन कर रही है, ताकि आर्थिक व अन्य कारणों से इलाज से वंचित लोगों को समय पर नेत्र चिकित्सा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का परीक्षण शिविर में नहीं हो पाया है, उनका अगले पांच दिनों तक निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा।शिविर में डॉ. रोबिन सिंह, डॉ. अरविंद गौतम, डॉ. उपेंद्रनाथ, डॉ. अभय दुबे, डॉ. नौशाद नवाज अंसारी, डॉ. प्रदीप मौर्या, डॉ. कौशल व डॉ. राजवीर सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन का उद्देश्य समाज को बेहतर दृष्टि और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा।



