आजमगढ़ में मारपीट का वीडियो वायरल,पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री से की शिकायत

The video of the assault in Atraulia police station area went viral, the victim complained to the cabinet minister

आजमगढ़।अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव में मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर न्याय की मांग की है।पीड़िता कुमारी नीरज पुत्री वासुदेव ने अतरौलिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद के दौरान पड़ोसी पक्ष से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना में उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के समय किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी लालजीत, जो ब्लॉक पवई में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है, के प्रभाव के कारण प्रारंभ में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और उसे धमकियां दी जा रही हैं।शुक्रवार को पीड़िता ने अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। पीड़िता का कहना है कि उसे स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने का भय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button