Deoria news, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा एबीएसए
Deoria today news
वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा: एबीएसए
-रितु मद्धेशिया को मिला प्रथम स्थान।
देवरिया।
बरहज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। पीएम श्री विद्यालय बारादीक्षि की ऋतु मद्धेशिया ने पहला स्थान प्राप्त किया परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिले पर भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बधाई दी। प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल का कपरवार के सूरज भारती ने दूसरा स्थान यूपीएस परसिया तिवारी के अभिषेक गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन में अनुराधा अविनाश गौतम आरती कुमारी अमित गिरी अजीत कुमार जागृति अविनाश नंदिनी अंकिता आदि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच की भावना विकसित होती है । इस अवसर पर उमेश चंद अमीर चंद गुप्ता कालेश्वर यादव हृदयेश दीक्षित आरपी हरेंद्र सिंह मुकेश मद्धेशिया विजय कनौजिया रीना जायसवाल संजय प्रजापति दीपिका गुप्ता संजय कुमार धनंजय आदि लोग मौजूद रहे।



