Azamgarh news:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
Rashtriya Swayamsevak Sangh organized a Hindu conference under the centenary year

ठेकमा/आजमगढ़:
आजमगढ़ ठेकमा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय मोहन में डी बाबा स्थान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार क्षेत्र संपर्क प्रमुख जी रहे।
आज सरायमोहन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह आशीष ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को जागृत करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।
इस सम्मेलन में मातृशक्ति से संतो ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।
यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का एक महत्वपूर्ण आयोजन था। हमें उम्मीद है कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को जागृत करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष शीतल उपाध्याय, जिला प्रचारक आलोक
अश्विनी खंड कार्यवाहक, संयोजक ब्रजेश राय, अतुल मंडल अध्यक्ष शरद राय जिलाकार्यवाहक, एकल प्रमुख नवीन राय, अरुण राय बबलू,मालिक राम,अनिल नीलम चौबे, इंद्राशन एवं समस्त हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।



