Azamgarh news:डाबर इंडिया एवं ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा अतरौलिया ब्लॉक के गांवों में बच्चों व समुदाय को पौष्टिक उत्पादों का वितरण
Distribution of nutritious products to children and community in villages of Atraulia Block by Dabur India and Rural Reconstruction Institute

आजमगढ़ (अतरौलिया)।ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से अतरौलिया विकासखंड के विभिन्न गांवों एवं विद्यालयों में बच्चों और समुदाय के लोगों के बीच पौष्टिक एवं स्वच्छता से जुड़े उत्पादों का निरंतर वितरण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और बच्चों को पोषण संबंधी लाभ पहुंचाना है।इसी क्रम में 26 दिसंबर 2025 को अतरौलिया ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय भैरवदासपुर में विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों, उनके अभिभावकों तथा ग्राम समुदाय के लोगों को पौष्टिक पेय पदार्थ, मंजन, ठंडा तेल एवं शैम्पू आदि वितरित किए गए।कार्यक्रम में डाबर इंडिया लिमिटेड, बनारस से टी.एम. आदित्य नंदन सिंह एवं सीनियर सेल्स ऑफिसर सुमित कुमार पांडेय की उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।उत्पाद वितरण के दौरान सीनियर सेल्स ऑफिसर सुमित कुमार पांडेय ने कहा कि डाबर इंडिया लिमिटेड समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भविष्य में भी बच्चों एवं ग्रामीण समुदाय तक अपने गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके।
इस अवसर पर ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की वरिष्ठ साथी जाह्नवी दत्त ने डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयास ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साबुन से हाथ धोने की सही प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने कंपोजिट विद्यालय भैरवदासपुर के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण का धन्यवाद ज्ञापित किया।



