Azamgarh news :आनलाइन क्रय विक्रय ऐप के माध्यम से मोबाइल फोन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार
आनलाइन क्रय विक्रय ऐप के माध्यम से मोबाइल फोन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली निवासी कोलपांडेय अमन निषाद पुत्र विजय निषाद द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसने पुराने सामानों के आनलाइन क्रय-विक्रय App पर मोबाइल खरीदने हेतु संपर्क किया था जिसके द्वारा आरोपी ने चैटिंग App के माध्यम से संपर्क कर ₹4500 में मोबाइल देने की बात कही गई। आरोपी द्वारा अग्रिम धनराशि लेकर मोबाइल न देकर धोखाधड़ी की गई। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 619/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 66-डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
आज दिनांक 26.12.2025 को नि0 रफी आलम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सचिन यादव पुत्र लक्षिराम यादव मुल निवासी ग्राम अमठा गोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ हाल पता बगदासी सोहबतबाग थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 30 वर्ष को ग्राम चिरैयाकोट से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।



