Azamgarh news:बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का जलाया गया पुतला
Burnt Effigy of Bangladesh Prime Minister

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़:विकासखंड लालगंज के कस्बा लालगंज के समीप दीनदयाल नगर मसीरपुर तिराहे पर सौरभ सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष भी किया। अपने संबोधन में बोलते हुए सौरभ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर हिंदू चुप रहने वाला नहीं है । बांग्लादेश की सरकार को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कठोर कदम उठाना चाहिए।



