Azamgarh news:ट्रस्ट ने सदस्यों को किया कंबल वितरण

The trust distributed blankets to the members

माहुल(आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल में शनिवार को शिव शक्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न वार्डो के 100 गरीब महिला और पुरुषों को कंबल दिया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी फैल गई।कंबल वितरित करते हुए शिव शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक पंडित अभिषेक पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि उनका ट्रस्ट प्रदेश के हर जिले में गरीबों को इलाज के साथ ही साथ वस्त्र और भोजन उपलब्ध करा रहा। इस भीषण ठंडी में इन गरीब और निराश्रित लोगों के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में ट्रस्ट के सदस्य कम्बल वितरित कर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कोई भी समस्या जहां भी पाई जाएगी ट्रस्ट इसे दूर करने की कोशिश करेगा।इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय,अमित जायसवाल राजेश पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button