Azamgarh news:श्रद्धांजलि उस युगपुरुष को जिनका नाम था अटल
Tribute to the great man whose name was Atal

Azamgarh news
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व प्रेरणा और संकल्प का अवसर है 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्मे अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने विचार व्यवहार और वाणी तीनों से राष्ट्र को दिशा दी वे केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं बल्कि संवेदनशील कवि ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे l अटल बिहारी वाजपेई जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा उन्होंने राजनीति को सेवा सुचिता और नैतिक मूल्यों से जोड़ा उनका व्यक्तित्व विपक्ष में रहते हुए भी सम्मान का पत्र रहा वे ऐसे नेता थे जिनकी बात विरोधी भी ध्यान से सुनते थे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा अनुकरणीय थी lप्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने भारत को आत्मविश्वास और वैश्विक सम्मान दिलाया पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षणों ने भारत की सामरिक शक्ति को विश्व के सामने स्थापित किया साथ ही उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देकर विज्ञान और तकनीकी के महत्व को रेखांकित किया उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिसे देश की आधारभूत संरचना को नई गति मिली,अटल जी की विदेश नीति संतुलन और संवाद पर आधारित थी उन्होंने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने का प्रयास किया लाहौर बस यात्रा उनके साहस और शांत प्रिया दृष्टिकोण का प्रतीक है वे मानते थे कि मजबूत भारत ही शांतिपूर्ण भारत हो सकता है,एक कवि के रूप में अटल बिहारी वाजपेई जी की रचनाएं राष्ट्र प्रेम मानवी संवेदनाओं और जीवन दर्शन से ओतप्रोत है उनकी कविताएं आज भी युवाओं में देशभक्ति और सकारात्मक सोच का संचार करती है सरल सहज और सशक्त भाषा में भी जनता के हृदय से संवाद करते थे lआज उनकी जयंती पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं अटल जी का जीवन हमें सिखाता है की राजनीति में भी आदर्श शालीनता और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो सकता है उनके विचार राष्ट्रप्रथम आज भी उतने ही प्रासंगिक है लिए उनकी जन्म जयंती पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर एक सशक्त समृद्ध और समरस भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे l
पंडित अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे l



