Azamgarh news:भठ्ठा मालिकों को रॉयल्टी के साथ प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने की दी चेतावनी

भट्टे का निरीक्षण कर भट्ठा मालिकों को प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने की दी चेतावनी

रॉयल्टी व प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र न जमा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

 सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों भट्ठा मालिकों के द्वारा विगत 3 वर्षों से रॉयल्टी जमा ना होने पर उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने भट्टे का निरीक्षण कर भट्टे पर चल रहे कार्यों को 3 दिनों के लिए रोका 3 दिन के अंदर जमा करें और रॉयल्टी के साथ प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं जमा करने पर भट्टे का संचालन बंद करने की दी चेतावनी।जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के लगभग 80 भट्ठा मालिकों के द्वारा विगत 3 वर्षों से रॉयल्टी का पैसा नहीं जमा करने पर शनिवार को 1 दर्जन से अधिक भट्ठा पर निरीक्षण कर कर उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह और सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज व खनन अधिकारी ने दर्जनों भठ्ठों का निरीक्षण किया और भठ्ठे पर चल रहे कार्य बंद करा दिया। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि 3 दिन के अंदर रॉयल्टी और अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया इस दौरान भट्टे पर चल रहे कार्य ईट की पथैया व ढलैया में लगे मजदूरों से कार्य बंद करा दिया और कहा कि भट्ठा मालिकों के द्वारा 3 दिन के अंदर रॉयल्टी का पैसा जमा किया जाए नहीं तो भट्ठे को बंद करा दिया जाएगा वहीं प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा नहीं जमा करने पर बैठा मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी सकरी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि ज्यादातर भट्ठा मालिक रॉयल्टी जमा कर रहे हैं वहीं एक दर्जन भट्ठा मालिक अभी रॉयल्टी नहीं जमा किए है सभी के द्वारा प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी ने रजादेपुर , मनिकाडिह, गडेरुआ, बरहपुर,जमीन हरखोरी सहित दर्जनों भट्टे का निरीक्षण किया इस दौरान रॉयल्टी के साथ साथ कार्य कर रहे मजदूरों में नाबालिग, प्रदूषण व अन्य भठ्ठों का भौतिक सत्यापन किया गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के द्वारा औचक भक्तों के निरीक्षण से भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button