Azamgarh news:सगड़ी विधानसभा में अटल जन्म शताब्दी सम्मेलन का हुआ आयोजन

अटल जी को नमन कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला गया प्रकाश

सगड़ी/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के तरफ से अटल जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा सगड़ी की विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन शनिवार को जीयनपुर स्थित मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर की गई। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वंदना सिंह पुर्व विधायक सगड़ी ने कहा कि अटल जी में कई गुण थे। एक व्यक्ति में इतने गुण समाहित होना बड़ी बात है। ध्रुव सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा की अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने आगत जनों का आभार व्यक्त किया ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ला पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने सारगर्भित वक्तव्य में कहा कि अटल जी 11 वर्ष तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपनी कविताओं से विरोधियों को भी परास्त किया। अजातशत्रु के नाम से जाने वाले वे पहले राजनेता है। उन्हीं की देन है कि आज भाजपा अपने चरम पर है ।उनके जैसा व्यक्तित्व कृतित्व होना हम सबके लिए गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि वह एक सच्चे कार्यकर्ता, सच्चे राजनेता, प्रख्यात पत्रकार, कुशल राजनीतिज्ञ सहित तमाम खूबियां के से परिपूर्ण रहे ।उनके जैसा ज्ञानी पुरुष पुनः वापस आना मुश्किल ही है। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र पटेल जिला महामंत्री ने किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गण मनोज कुमार श्रीवास्तव,सुधीर राय, वीरेंद्र पटेल ,सत्य प्रकाश सिंह, प्रेमभूषण सिंह,संतोष सिंह टीपू,प्रवीण कुमार सिंह,संतोष जायसवाल,घनश्याम पटेल, राज बहादुर सिंह,अजय कुमार, अमित राय, चन्द्रशेखर सिंह,अजय श्रीवास्तव आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button