Azamgarh news:नायब तहसीलदार ने रैन बसेरा व अलाव और गौ शाला का किया निरीक्षण

ठंड से बचाव के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सगड़ी/आजमगढ़ :

 

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ व जीयनपुर में नायब तहसीलदार विवेकानंद ने रैन-बसेरा व अलाव और गौ शाला का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश।जानकारी के अनुसार शनिवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद ने जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित रेन बसेरा का निरीक्षण किया इस दौरान रैन बसेरा में पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग रहने की व्यवस्था, शौचालय,ठंड से बचाव सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण कर रजिस्टर का अवलोकन किया वहीं जीयनपुर नगर पंचायत में सात स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा था जिसका निरीक्षण किया वहीं अजमतगढ़ नगर पंचायत में निर्मित रैन बसेरा व अलाव के साथ गौ शाला का निरीक्षण किया इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी को कड़ी हिदायत दी कि रात्रि में सड़क पर कोई ठंड से ठिठुरते ना मिले पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था कराने के साथ उनके भोजन आदि की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया वहीं कड़ी चेतावनी दी की ठंड से किसी भी दशा में दुर्घटना होने पर कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button