Azamgarh news:खाटू श्याम के चतुर्थ महोत्सव में उमड़ पड़े भक्त,खचाखच भरा रामलीला मैदान
खाटू श्याम के गीतों पर आधी रात तक झूमते रहे हजारों भक्त

खाटू श्याम महोत्सव पर प्रशासन रहा मुस्तैद
सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित श्री श्याम खाटू चतुर्थ महोत्सव में शनिवार की रात भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु आधी रात तक झूमते रहे। खाटू श्याम की बनी भव्य मूर्ति का दर्शन करने के लिए भक्त घंटों कतार में खड़ी रहे श्री श्याम सेवादार मंडल जीयनपुर द्वारा चतुर्थ श्याम महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया।जिसमें पंजाब के मशहूर भजन सम्राट विशाल शैली व दिल्ली की मशहूर भजन गायिका साक्षी चोपड़ा ने अपने गीतों से श्रद्धालुओं को आधी रात तक बांधे रखा। हमें ना भूलना बाबा,में लाड़ला हूं खाटू वाले श्याम का,सबका आंसू पोछे खाटू श्याम और हारे हारे आए श्याम के द्वारे जैसे गीतों से गायक कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।मैदान में बनी खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़ से आयोजिकों के पसीने छूटने लगे।घंटों कतार में खड़ा रहकर भक्तों ने दर्शन किया वहीं कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया कार्यक्रम की शुरुआत श्याम महोत्सव प्रेमी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया वही भीड़ को देखते हुए जीयनपुर कोतवाल राजकुमार कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया।इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह,अरविंद जायसवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,दिवाकर सिंह,बृजेश जायसवाल,सुनील जायसवाल,अजय साहनी,ज्ञानेंद्र मिश्रा, ,वेद प्रकाश जायसवाल सहित श्री श्याम सेवादार समिति के सदस्य ऋषभ जायसवाल,सानू जायसवाल,निक्कु जायसवाल,राहुल जायसवाल लगातार व्यवस्था बनाने में लगे रहे।



