Azamgarh news :न्यायालय द्वारा निर्गत वसूली वारंट/एनबीडब्ल्यू में 01 आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय द्वारा निर्गत वसूली वारंट/एनबीडब्ल्यू में 01 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
माननीय न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा वाद संख्या 62/2018 (मीरा बनाम मिथिलेश) अंतर्गत धारा 125 सीआरपीसी में अभियुक्त अजय उर्फ मिथिलेश पुत्र स्व0 कमला प्रसाद, निवासी सेल्हरापट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ को प्रथम पक्ष को ₹3500/- प्रति माह भरण-पोषण राशि दिए जाने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन न किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा धारा 128 सीआरपीसी के अंतर्गत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वसूली वारंट / एनबीडब्ल्यू निर्गत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष श्री देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक 27.12.2025 को उपनिरीक्षक मयंक नारायण सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्त अजय उर्फ मिथिलेश अपने निवास पर मौजूद मिला, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से अवगत कराते हुए समय करीब 10:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



