Azamgarh news :01 जोड़ी पायल व ₹1000 के साथ आरोपी गिरफ्तार

01 जोड़ी पायल व ₹1000 के साथ आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सरायमीर थाना अंतर्गत ग्राम नंदाव निवासी गुलशन बानो पत्नी अफताब आलम उर्फ चुन्नु, द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर अटैची में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹3000/- नगद चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 418/25 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 27.12.2025 को उपनिरीक्षक जयशंकर प्रसाद राठौर मय हमराह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान कमालपुर मोड़ (नरदह पुलिया के पास) मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नदीम पुत्र हैदर अली, निवासी ग्राम कुजियारी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 जोड़ी चांदी की पायल तथा ₹1000/- नगद बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने दिनांक 06.10.2025 की रात्रि में ग्राम नंदाव में बंद मकान में घुसकर चोरी की थी तथा शेष बचे जेवरात एवं नगदी को बेचने हेतु जा रहा था। अभियुक्त को समय करीब 09:00 बजे हिरासत पुलिस में लेते हुए मु0अ0सं0 418/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button