Azamgarh news :02 लाख रूपयें क़ीमत के चोरी हुए जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार

02 लाख रूपयें क़ीमत के चोरी हुए जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गंभीरपुर अंतर्गत ग्राम भोपालपुर निवासी पवन कुमार पाण्डेय पुत्र गौरी शंकर पाण्डेय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
वादी उ0प्र0 सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वादी के ताला बंद आवास से अज्ञात चोरों द्वारा कागजात, लगभग ₹2,00,000 नकद तथा जेवरात चोरी कर लिए गए थे।
इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 365/25 धारा 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 योगेश कुमार सरोज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान सुरागरसी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 28.12.2025 को थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर रानीपुर रजमो मोड़ से समय 12.15 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद किए गए।
आजमगढ़ पुलिस का संदेश
जनपद में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button