Azamgarh news :कांग्रेस केवल पार्टी नहीं,एक विचारधारा है: कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय

कांग्रेस केवल पार्टी नहीं,एक विचारधारा है: कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने की।इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम से निकली वह वैचारिक धारा है, जिसने देश को संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की मज़बूत नींव दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह इन मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के हर वर्ग की आवाज़ बने। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत करने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी आज़ादी के समय थी। संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर यादव ने किया।इस अवसर पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, मुन्नू यादव, अंसार अहमद, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी, शीला भारती, सीमा भारती, गोपाल कृष्ण राय, पूर्णमासी प्रजापति, संतोष सिंह, ओम प्रकाश यादव, बिपिन कुमार पाठक, गुलाब राय, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की एकता, विचारधारा और संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button