Deoria news, कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस लाजपत भवन बरहज पर हर्ष उल्लास के बीच संपन्न

कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस, लाजपत भवन बरहज पर, हर्ष उल्लास के बीच संपन्न
देवरिया।
बरहज, देवरिया। रविवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूरे होने पर आज कांग्रेस जनों ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में पार्टी के ध्वज को फहराकर सलामी दी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनीतिक दल है जिसकी स्थापना ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए हुई थी। कांग्रेस और उसके नेताओं ने बहुत बड़े-बड़े त्याग और बलिदानों के बाद भारत को आजादी दिलाया। कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को चतुर्दिक मजबूत और समर्थवान बनाया।आज भी कांग्रेस अपने सिद्धांतों के अनुरूप देश में न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ही वह राजनीतिक दल है जो भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। जिला महासचिव एवं प्रभारी मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद भी भारतीय जनता-जनार्दन की एक प्रबल और प्रखर आवाज है जिसे समय काल के अनुसार जनता पर अत्याचार करने वालों ने हमेशा मिटाने की कोशिशें कीं लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस को कभी भी मिटाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव राकेश तिवारी भोला, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल,रवि प्रताप सिंह,विजय नेता,प्रेम लाल भारती, बदरे आलम,अखिलानंद तिवारी, संतोष कुमार यादव, प्रदीप पटेल, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अच्छेलाल गोड़,धीरज यादव, हर्षित सिंह, राजेन्द्र शर्मा,खालिद अहमद, इमरान मलिक आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button