Azamgarh News: भागवत कथा श्रवण मात्र से ही जीव का होगा कल्याण: प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज।

आजमगढ़ सगड़ी, तहसील क्षेत्र के रसूलपुर ऊर्फ नरईपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भागवत कथा में भगवान के सुंदर चरित्र का वर्णन करते हुए अयोध्या से पधारे प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण होता है भगवान भाव के भूखे हैं उनके नाम स्मरण व संगति और भागवत कथा के सुनने से ही मानव कल्याण संभव है इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भागवत कथा का आनंद लिया पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित रसूलपुर ऊर्फ नरईपुर गांव में कमला कुटीर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन अयोध्या से पधारे प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज ने भागवत कथा के महात्म का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया इस दौरान ध्रुव चरित्र भरत चरित्र प्रहलाद चरित्र वामन अवतार व कृष्ण जन्मोत्सव का संगीतमय कथा वाचन किया जिसे सुनकर भक्ति भाव विभोर हो उठे संत सर्वेश जी महाराज ने कहा कि इस कलयुग में मानव कल्याण भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही संभव है भगवान भाव का भूखा है भगवान की प्राप्ति के लिए नाम स्मरण व सत्संगति के साथ भागवत कथा के श्रवण से ही मानव का कल्याण संभव है इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भागवत कथा का आनंद लिया पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा इस दौरान आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि 1 जनवरी को विशाल प्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा वहीं मुख्य रूप से महंत शिवसागर भारती पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा दुर्गा यादव शिव बालक यादव ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।



