जबलपुर में महाराष्ट्र शिक्षण मंडल का शताब्दी समारोह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हुए शामिल
शिक्षा और भारतीय भाषाओं के संरक्षण पर बोले देवेंद्र फडणवीस

जबलपुर में महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष का एक भव्य समारोह मानस भवन में आयोजित किया जिसमें शामिल होने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जबलपुर पहुचे और उन्होंने मध्य प्रदेश के परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के साथ कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र शिक्षण मंडल की शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के प्रयासों की सराहना करि इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत की भाषाओं पर किये गए कार्यो की जमकर सराहना की साथ मराठी भाषा सीखने के लिए महारष्ट्र की नई पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा कि मराठी सिखाने के लिए जो भी कदम महाराष्ट्र शिक्षण मंडल उठाएगा उसमे खर्च होने वाली निधि महारष्ट्र सरकार उपलब्ध करवाएगी इधर मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मैं कोई तवज्जो नहीं देता उनकी पार्टी उन्हें तवज्जो नहीं देती तो मैं क्यों दूं
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



