जबलपुर: गांव के दबंगों की गुंडागर्दी, छात्र की बेरहमी से पिटाई

बर्रा धाम में दबंगई, छात्र की पिटाई कर बनाया वीडियो

जबलपुर ब्रेकिंग

एक बार फिर गांव के दबंग युवकों की दबंगई सामने आई है।गांव के दबंग युवकों ने एक छात्र की जमकर पिटाई की।छात्र की पिटाई करते हुए युवकों ने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, इंद्राना पुलिस चौकी अंतर्गत बर्रा धाम में पीड़ित छात्र को एक लड़की के साथ देखने के बाद विवाद हुआ था। विवाद के बाद दबंग युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की।इतना ही नहीं, पिटाई के बाद बदमाशों ने पीड़ित छात्र और एक अन्य युवक से पैर भी दबवाए।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है।मामला जबलपुर जिले के थाना मझौली, पुलिस चौकी बर्रा धाम का है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button