Jabalpur news: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार
Police caught a large consignment of illegal liquor, a smuggler was arrested

मध्यप्रदेश जबलपुर में तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप अधारताल पुलिस को पकड़ने में सफलता मिली है। अवैध शराब के साथ एक पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसमें लगभग डेढ़ सौ पेटी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 7 लख रुपए आकी गई है वही, जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वही दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी शराब तस्कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस शराब तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी की एक पिकअप वाहन मे अवैध शराब की तस्करी की जा रही है जो करौंदा बाईपास से खजरी खिरिया की बाईपास की ओर जा रहा था जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और दूसरे आरोपी की पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



