Azamgarh news:जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों सहित लालगंज कस्बा स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया
The district magistrate inspected the rain shelter located in Lalganj town along with various booths

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ़: विकासखंड लालगंज के विभिन्न बूथों पर सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने विभिन्न बूथों सहित लालगंज कस्बा स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां यह बता दे कि सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने विकास खंड के कंजहित मसीरपुर,भरथीपुर,बघरवाँ उर्फ मोलनापुर का दौरा किया। जिलाधिकारी ने कंजहित पहुंचकर बूथ संख्या 232,233,234 का निरीक्षण किया वहीं मसीरपुर में 285 और 86 का निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी। मसीरपुर में उन्होंने बूथ की जानकारी प्राप्त करते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछा की। स्थानीय लोगों से बी एल ओ डोर टू डोर गई है या नहीं इसकी भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा,क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय,तहसीलदार उमेश सिंह,नायब तहसीलदार मनोज गिरी, इंस्पेक्टर देवगांव विमल प्रकाश राय सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



