Azamgarh news:पांच दिवसीय सर्व शिक्षा अभियान क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का हुआ समापन
The five-day Sarva Shiksha Abhiyan cricket tournament competition has concluded

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/आजमगढ: स्थानीय विकास खण्ड लालगंज के खनियरा स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर मे सोमवार को पांच दिवसीय सर्व शिक्षा अभियान क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे धोनी टीम ने तेन्दुलकर टीम को 18 रनो से हराया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह,डा0 विमल तिवारी खण्ड शिक्षाधिकारी लालगंज व डा0 सत्यप्रिय सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को कप ,शील्ड, देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुखअनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले तो आप अनवरत आगे बढ़ेंगे। खेलने से शारीरिक विकास के साथ- साथ बुद्ध क्षमता में भी विकास होता है।पांच दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को सीनियर टीम व जूनियर टीम का फाइनल मैच कराया गया । सीनियर टीम का फाइनल मैच धोनी टीम व तेन्दुलकर टीम के बीच खेला गया जिसमे धोनी टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन का लक्ष्य रखा ।तेंदुलकर टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 22 रन बनाकर पराजित हुई। धोनी टीम ने 18 रनो से तेंदुलकर टीम को पराजित किया । वही जूनिवर टीम का फाइनल मैच कोहली टीम व कपिल टीम के बीच खेला गया ।कोहली टीम ने टास जीतकर एक विकेट के नुकसान पर 40 रनों का लक्ष्य रखा, कपिल टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 39 रन बनाकर आल आउट हो गयी । जूनियर के फाइनल मैच मे कोहली टीम ने मैच जीता।इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पल्हना विकान्त सिंह, डा० विमल तिवारी खण्ड शिक्षा अधिकारी लालगंज , डा0 सत्यप्रिय सिंह ,अमरेश मिश्रा ,संजीव कुमार सिंह, इन्द्रसेन सिंह, विनय कुमार सिंह , सुशील यादव , अमर बहादूर सिंह, सारिका सिंह , धनन्जय सिंह , सर्वेश गुप्ता , संदीप श्रीवास्तव , महेन्दर यादव, तेज बहादुर यादव , दिनेश कन्नौजिया सहित अन्य शिक्षक अभिभावक उपस्थित रहे।



