Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के अंतर्गत 18 पत्रावलियों में लोग उपस्थित हुए चार पत्रावलियों में हुआ समझौता
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के अंतर्गत 18 पत्रावलियों में लोग उपस्थित हुए चार पत्रावलियों में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5.0 का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया है।
जनपद आजमगढ़ में यह अभियान श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
मिशन शक्ति फेज–5.0 के अन्तर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 22 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 18 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए।
मिडिएशन के दौरान 04 पत्रावलियों में अथक प्रयास कर पक्षकारों को समझा-बुझाकर आपसी समझौता कराया गया। अधिकांश प्रकरणों में आवेदिकाओं द्वारा पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप अंकित पाए गए।
इसके अतिरिक्त 02 पत्रावलियों में जोड़े कुशलता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुए तथा 03 पत्रावलियाँ माननीय न्यायालय में प्रचलित अथवा अन्य कारणों से बन्द की गईं। शेष पत्रावलियों में दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि हेतु नोटिस/फोन द्वारा सूचित कर मिडिएशन किया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे न केवल पारिवारिक सौहार्द स्थापित होगा बल्कि माननीय पारिवारिक न्यायालय में कार्यभार भी कम होगा।
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पारिवारिक सौहार्द हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।



