Deoria news, अटल जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

अटल जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित:
वक्ताओं ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का किया आह्वान
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया। भलुअनी ब्लाक के गांधी सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे रहे।
सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि बलरामपुर जनपद अटल जी की कर्मभूमि रही है, जहां की जनता ने उन्हें पहली बार लोकसभा भेजकर देश की राजनीति को नई दिशा दी थी। उन्होंने अटल जी के पोखरण परमाणु परीक्षण, सुशासन, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं और पात्र नागरिकों के छूटे हुए नाम नई सूची में ईमानदारी से जोड़े जाएं, ताकि लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो सके।
जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह व राजेश मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे आदर्श स्तंभ थे, जिनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रणव दूबे ने किया। इस अवसर पर नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव, अंगद तिवारी, विनोद कुमार सिंह गुड्डू, दिनेश गुप्ता, शौर्य सिंह, डाँ वाईके तिवारी, राजकुमार गुप्ता, धनवंंत सिंह सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button