खकनार पुलिस व्दारा अवैध पिस्टल निर्माण कर रहे अड्डो पर दी गई दबीश*

*खकनार पुलिस व्दारा अवैध पिस्टल निर्माण कर रहे अड्डो पर दी गई दबीश*

*मौके से अत्याधुनिक हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री का जाखिरा जब्त ।*

एंकर : पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार निर्माण करने वाले सिकलीगरो के अड्डे से अवैध हथियार एवं बडी मात्रा में हथियार बनाने का सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 30/12/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पाचोरी के आगे पहाडी जंगल पर तीन व्यक्ति झोपडियो में लाईट के उजाले में अवैध हथियार निर्माण का काम कर रहे है । सूचना पर थाना खकनार पुलिस व्दारा एक प्रायवेट वाहन, एक पिकअप वाहन, शासकीय वाहन व मोटर सायकल में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव हमराह फोर्स के उक्त वाहनो से ग्राम पाचोरी के आगे जंगल के कुछ दुरी पर वाहनो को खडी कर पैदल-पैदल पहाडी पर पहुंचे जहा कुछ दुरी पर दो झोपडिया बनी हुई दिखी । पहाडी पर बने झापडियो पर लाईट के उजाले में ग्राम पाचोरी का रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर अपने अन्य दो साथियो के साथ अवैध हथियार निर्माण कर रहा था । फोर्स की मदद से दोनो झोपडियो की घेराबंदी की गई मौके से तीनो आरोपी पहाडी जंगल एवं अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये । मौके से फरार आरोपियो के पीछे एक टीम रवाना किया गया । मौके से 05 हस्तनिर्मित पिस्टल एवं हथियार निर्माण करने की सामग्री जप्त की गई । आरोपी के पीछे गई टीम व्दारा रेहराज उर्फ रेहरास पिता विक्रमसिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी को पकडा गया । आरोपी रेहराज उर्फ रेहरास को गाडी में बिठाते आरोपी के साथियो व्दारा रेहराज को छुडाने हेतु पुलिस से विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर भीड़ व अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथी को छुडा लिया जिस पर रेहराज एवं उसके अन्य 06 साथियो के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के तहत अपराध क्रमांक 568/2025 धारा 25(B-1)(a) आर्म्स एक्ट, 132,126(2),191(2),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । फरार आरोपियो की तलाश जारी है ।

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, उनि शंकर लोने, सउनि तारक अली, सउनि मनीष कुमार, सउनि जगदीश मंसुरे, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सतीश, अजय, अमित, जितेन्द्र, मनीष आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, जितेन्द्र, आयुश, विक्रम, अनिल, खुमसिंह, सबल, कैलाश, रूपेश, गोविन्दा की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button