Mau news:बीएसएस परशुरामसेना में वाचस्पति उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया
Mau today news
घोसी।सूरजपुर।बी०एस०एस० परशुराम सेना (ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ) द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में वाचस्पति उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष मऊ के पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण शिरोमणि श्रीनाथ पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं नेतृत्व में की गई।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वाचस्पति उपाध्याय, पुत्र भालचन्द्र उपाध्याय, निवासी मुहम्मदपुर, हसनपुर, जनपद- मऊ हैं। उनकी सक्रियता, सामाजिक सहभागिता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेशअध्यक्ष पं अजीत कुमार पाण्डेय ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि वाचस्पति उपाध्याय ब्राम्हण समाज के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा बी०एस०एस० परशुराम सेना को जिले में और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को विस्तार देने हेतु वे समाज को एकजुट कर दिन-रात मेहनत करेंगे।
मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए वाचस्पति उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मऊ जनपद में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।



