Deoria news, विदेश कमाने गए युवक की हुई मौत
Deoria today news
विदेश कमाने गये युवक की हुई मौत।
देवरिया।
थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी विदेश में कमाने गये एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए।शव को स्वदेश मंगाने की मांग की है
जानकारी के अनुसार मईल थाने के बगही गांव निवासी एजाज अहमद परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब कमाने गए थे। 29 दिसंबर को उन्होंने फोन कर घर-परिवार का हालचाल पूछा और बताया कि खाते में रुपये भेज दिए हैं। पत्नी ने बताया कि खाते में 21 हजार रुपये आए थे, जबकि पति एजाज का कहना था कि उन्होंने 40 हजार रुपये भेजे हैं।
अगले दिन पति रुपये भेजने वाली दुकान पर जानकारी लेने गए, उसी दौरान उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। उसके अगले दिन रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि एजाज अहमद की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है।
एजाज अहमद परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पत्नी फातिमा खातून, मां जैबुन तथा बेटे सिनहाज अहमद (15), बेटियां रेशमा (13) और आसिफा (9) का भरण पोषण एजाज के सहारे ही हो रहा था। अब परिवार के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पत्नी फातिमा ने सांसद रमाशंकर राजभर से शव को स्वदेश मंगाने व कातिलों पर कार्रवाई व आर्थिक सहायता की मांग की है।



