Azamgarh news :परिवार परामर्श केन्द्र में 14 पक्षो को बुलाया 12 उपस्थित हुए 02 पक्षो में हुआ समझौता
परिवार परामर्श केन्द्र में 14 पक्षो को बुलाया 12 उपस्थित हुए 02 पक्षो में हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 04.01.2026 को परिवार परामर्श केन्द्र में प्राप्त 14 पत्रावलियों में संबंधित पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु उपस्थित होने के लिए बुलाया गया।
सुनवाई के दौरान 12 पत्रावलियों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिनमें 02 पत्रावलियों में पति–पत्नी द्वारा आपसी कुशलता प्रकट की गई।
02 पत्रावलियों में काउंसलिंग टीम द्वारा अथक प्रयास कर पक्षकारों को समझा–बुझाकर आपसी समझौता कराया गया।
उक्त प्रकरणों में आवेदिकाओं द्वारा दहेज की मांग, मारपीट, गाली–गलौज, प्रताड़ना एवं बच्चों के भरण–पोषण न करने से संबंधित आरोप लगाए गए थे।
इसके अतिरिक्त, 04 पत्रावलियां माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद की गईं। शेष प्रकरणों में पक्षकारों को अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत कराया गया।
जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



