Azamgarh news :किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में 01 आरोपी गिरफ्तार, 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महाराजगंज थाना अंतर्गत युवती को स्कूल जाते समय रास्ते से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के संबंध में थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 319/25, धारा 137(2), 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस, 5एल(6)/16/17 पॉक्सो एक्ट एवं 3(5), 3 उ0प्र0 धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 04.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में— समय लगभग 08:00 बजे ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज से अभियुक्त इमरान उर्फ इबरान को गिरफ्तार किया गया तथा समय लगभग 08:30 बजे संबंधित एक किशोर व समय लगभग 10:40 बजे एक किशोरी (उम्र 17 वर्ष) को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



