Azamgarh news :आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री कुछ लोगों द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वादी की पुत्री द्वारा दिनांक 10.10.2024 को आत्महत्या कर ली गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 380/2024, धारा 108 बीएनएस, (दिनांक घटना 06.10.2024 से 10.10.2024) पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्ता पूजा पत्नी लखेन्दर का नाम प्रकाश में आया, जो गिरफ्तारी से फरार चल रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में दिनांक 04.01.2025 को—समय लगभग 12:10 बजे, मुहम्मदपुर फरिया मोड़, से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता पूजा पत्नी लखेन्दर को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button