आजमगढ़ सड़क दुर्घटना:पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, ट्रेलर चालक हिरासत में

आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत

आजमगढ़:रविवार की रात करीब 8:15 बजे गंभीरपुर बाजार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गंभीरपुर चौकी इंचार्ज संदीप दुबे और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 क्षेत्रीयधिकारी सदर आस्था जायसवाल 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा तथा सड़क से जाम हटवाकर यातायात सुचारू कराया।मृतकों की पहचान पूर्व प्रधान संतोष यादव (40 वर्ष), पुत्र मुन्ना यादव, निवासी सिंघड़ा थाना गंभीरपुर और संदीप यादव (32 वर्ष), पुत्र अमिताभ यादव, निवासी भगवानपुर थाना बरदह के रूप में हुई है।पुलिस ने ट्रेलर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button