Azamgarh News: निजामाबाद तहसील समाधान दिवस पर कुल 35 प्रार्थना पत्र पड़े 2 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण हुआ।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद तहसील समाधान दिवस पर कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। दो प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष 33 प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधित टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।तहसील समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह,तहसीलदार चमन सिंह राना,तहबर पुर और मिर्जापुर के वीडियो अखिलेश कुमार,मुहम्मदपुर के वीडियो मनोज श्रीवास्तव, निजामाबाद थाना सेंटरवा के उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव,तहबर पुर थाना उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय,सरायमीर थाना प्रभारी,अहरौला थाने के उपनिरीक्षक रामदुलार यादव,कप्तानगंज थाने की महिला उपनिरीक्षक सानिया गुप्ता,निजामाबाद सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी,सिंचाई विभाग के अधिकारी,सभी विभाग के अधिकारी,राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार,भूपेंद्र बीर सिंह,चंद्रजीत यादव, रामप्यारे यादव,लेखपाल संजय सिंह, लालबिहारी,सुरजीत सिंह, लालधर यादव,बृजकिशोर यादव,युनुस,इस्तखार,प्रमोद पांडेय,संतोष लाल श्रीवास्तव,सरिता,सोनाली आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button