आजमगढ़ में 7 जनवरी को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या करेंगी महिला जनसुनवाई
महिला उत्पीड़न मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु 7 जनवरी को आजमगढ़ में जनसुनवाई

आजमगढ़ 05 जनवरी– उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंका मौर्या द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद आजमगढ़ में महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं के संदर्भमें महिला जनसुनवाई की जानी है, जिसमें जनपद आजमगढ़ की समस्त महिलाएं अपनी अपनी समस्याओं के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ से संपर्क स्थापित कर सदस्य महोदया की जनसुनवाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती है।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित् समस्त महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष व अन्य सम्बन्धित विभाग के कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष उपस्थित होंगे, जिससे कार्यक्रम के दौरान प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सके। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस लाइन सभागार, जनपद आजमगढ़ में होनी प्रस्तावित है, जिसमें सम्मिलित होने हेतु वन स्टॉप सेन्टर आजमगढ़ की केन्द्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल के मोबाईल नम्बर 6393397509 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।



