Azamgarh News: मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में लापरवाही पर CMO सख्त, 15 स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के अंतर्गत जनपद के प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उपलब्ध प्रगति रिपोर्ट के परीक्षण में कई केंद्रों पर मरीज पंजीकरण, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अत्यंत निराशाजनक पाई गई, जो शासन की मंशा एवं निर्द्नतपुरा विपरीत मानी गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने अनन्तपुरा (नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), अतरैठ, छिड़ी ब्राह्मण, दलसिंगार (नगरीय स्वास्थ्य केंद्र), कुशल गांव, मदीयापार, मुबारकपुर (नगरीय स्वास्थ्य केंद्र), बढ़ैया, चकिया पल्थी, गोपालगंज, फुलेश, पुष्पनगर, राजापुर, सेनपुर एवं कुंडीगढ़ (नगरीय स्वास्थ्य केंद्र) के प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा औपचारिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी मेला दिवस पर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा अपेक्षित एवं संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया गया, तो विभागीय के साथ-साथ आवश्यकतानुसार प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। डॉ. वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी मेला दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन की समीक्षा के दौरान केवल प्रभारी चिकित्सक ही नहीं, बल्कि आशा, एएनएम एवं अन्य फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सभी संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मेला दिवस पर सभी केंद्र प्रभारी स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहकर अधिकतम संख्या में मरीजों का पंजीकरण, गुणवत्तापूर्ण परामर्श, आवश्यक जांच एवं निःशुल्क औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि संबंधित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सघन निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button