Mau news:बम की सूचना पर दादर ट्रेन की हुई सघन जांच, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली,हड़कम की स्थिति रही
Mau News: Following a bomb threat, the Dadar train was thoroughly searched, but no suspicious object was found, causing panic.
घोसी। मऊ। गोरखपुर दादर ट्रेन में बम की सूचना पर पूरा रेल विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मऊ जंक्शन पहुंच कर ट्रेन की बोगियों का सघन चेकिंग कर बम को खोजा। दो घंटे की चेकिंग में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । प्लेट फार्म पर एक लावारिस बैग पाए जाने पर टीम ने उसकी विधिवत जांच की गई।
जीआरपी प्रभारी राजकुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नंबर 15018 गोरखपुर दादर एक्सप्रेस में बम है। इसको लेकर जीआरपी प्रभारी ने स्टेशन अधीक्षक सचिन पटेल के साथ अन्य उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिसपर रेल प्रशासन के साथ एसपी इलामारनजी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के साथ वाणिज्यिक टीम डीसीआई अखिलेश सिंह, सीपीएस बीके पांडेय,सीटीआई आरपी यादव आदि पुलिस प्रशासन सक्रिय हो कर सवा नव बजे मऊ जंक्शन पर पहुंच कर जांच में जुट गई।9.34 बजे जब गोरखपुर दादर एक्सप्रेस पहुंची तो रेल प्रशासन के और पुलिस टीम बमनिरोधकदस्ते के साथ ट्रेन के डिब्बे में जाकर चेकिंग करने लगे। लेकिन कोई संधिग्ध वस्तुएं नहीं मिला। प्लेट फार्म पर एक लावारिस बैग पाए जाने पर टीम उसकी जांच में जुट गई। उसमें कपड़े, टिफिन मिली।कुछ नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस लिया। दो घंटे बाद ट्रेन नंबर 15018 अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस बीच यात्री जानकारी प्राप्त करने हेतु उत्सुक दिखे। रेलवे अधिकारी एवं पुलिस ने बताया कि ट्रेन में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सूचना देने वाले के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है।



